उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- राम का नाम बीजेपी की बपौती नहीं है

   

भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उमा भारती ने कहा है कि भगवान राम किसी की बपौती नहीं हैं। वो सबके हैं। भगवान पर हर इंसान को आस्था है। उन्होंने कहा है कि जो भी लोग चाहे वो किसी भी पार्टी के हों, किसी भी धर्म के हों, भारत के किसी कोने के निवासी हों या फिर विदेश में कहीं के भी हों अगर वो भगवान राम पर आस्था रखते हैं तो वो अधिकार रखते हैं कि वो इस बारे में अपनी राय दें। अगर कोई उनसे ये अधिकार छीनता है तो ये अहंकार कहलाएगा।

साभार- नवभारत