उमा भारती को बीजेपी ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

,

   

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती को अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में झांसी लोकसभा सीट से सांसद उमा भारती ने आम चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमा भारती को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि उमा भारती ने कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की।

इससे पहले उमा भारती ने कहा था कि वह मई से 18 महीने की तीर्थयात्रा पर जाना चाहती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने शनिवार शाम एक और सूची जारी कर दी। महासचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।