कंदील बलोच हत्या मामले में फरार भाई इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार

,

   

पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेनसेशन और लोकप्रिय मॉडल कंदील बलोच के हत्या मामले में पुलिस को शनिवार के दिन बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बलोच के फरार भाई मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी इंटरपोल की मदद से हुई।पाकिस्तान के न्यूज चैनल डॉन के अनुसार, एसएचओ महर बशीर हीराज ने बताया कि आरिफ को मुल्तान के मुजफ्फराबाद पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
बलोच की हत्या के मामले में फरार घोषित थाआरिफ को बलोच की हत्या के मामले में फरार घोषित किया गया था। इस गिरफ्तारी से लगभग एक हफ्ते पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने कंदील वसीम खान के एक अन्य भाई को अपनी बहन की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

2016 में हुई थी हत्या
मॉडल कंदील बलोच को 2016 में उसके भाई वसीम ने पंजाब में उसके घर पर गला दबाकर मार डाला था। उसके पिता मुहम्मद अज़ीम बलूच ने वसीम समेत अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराया था।
गुनाह कबूला
2016 में अभिभावक द्वारा सौंपे गए एक हलफनामे में दो अन्य बेटों, असलम शाहीन और आरिफ का भी नाम था। वसीम को जब एक विशेष मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
वसीम बोला, कंदील ने बलूच का अपमान कियावसीम इससे पहले भी अपना जुर्म कबूल कर चुका था। उसने ऐसा करते हुए कहा था कि उसकी बहन ने अपनी बोल्ड लाइफस्टाइल से परिवार को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि कंदील ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और बयानों को पोस्ट कर बलूच का अपमान किया।

पाकिस्तान की किम कारदर्शिया
गौरतलब है कि कंदील को इंटरनेट सेनशेसन के तौर पर जानी जाती थी।  इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान की किम कारदर्शिया कहा जाने लगा था। कंदील अकसर सोशल मीडिया पर विवादित मुद्दों पर अपनी राय रखती थी। सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोवर्स थे।