कर्नाटक संकट: कुमारस्वामी ने जल्द नये मंत्रीमंडल बनाने का दावा किया!

,

   

कर्नाटक में एक बार फिर सियासी नाटक ने जोर पकड़ा है। कांग्रेस और जेडीएस के कुल 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद एचडी कुमारस्वामी की सरकार संकट में है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने को लेकर एक्टिव होती दिख रही है। जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है, वह अभी मुंबई में हैं।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बाद अब जेडीएस कोटे के मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कर्नाटक में जल्द ही नया मंत्रिमंडल बनाया जा सकता है।

किसी भी तरह के संकट से बचने के लिए JDS पूरी तैयारी कर रही है। अपने विधायकों को एकजुटने करने के लिए पार्टी ने 35 कमरे बुक किए हैं।

जहां पर विधायकों को रखा जाएगा, ये कमरे तीन दिन के लिए बुक किए गए हैं. इनके अलावा 10 विला, 15 डिलक्स रूम और 10 रूम को भी बुक किया गया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि जो भी दिक्कतें हैं उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। सरकार पर किसी तरह का संकट नहीं है, सरकार बिल्कुल सही तरीके से चलेगी।