कर्नाटक- 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, बीजेपी सरकार की किस्मत का होगा फैसला

   

कर्नाटक (Karnataka) विधानसभा की 15 सीटों पर उप-चुनाव (By-Poll) के लिए वोटिंग गुरूवार की सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किस्मत तय करेगा। हालांकि, राजनीतिक दलों को उपचुनाव में कम मतदान होने की संभावना है। भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (स्पीकर सहित) में 15 सीटों (जिन पर उपचुनाव हो रहे हैं) में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है।

हालांकि, अब भी मास्की और आरआर नगर सीटें खाली रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। कुल 37.78 लाख मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं।