कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की स्थिति सामान्य: तिहाड़ जेल

   

नई दिल्ली: जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की स्वास्थ्य की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने रविवार को यह जानकारी दी।

उनकी स्थिति पर मलिक के परिवार द्वारा चिंता व्यक्त किए जाने के कारण स्पष्टीकरण आया है।

जेल के आला अधिकारियों के मुताबिक यह बेबुनियाद हैं और जेल प्रशासन इस बात की छानबीन कर रहा है कि इस तरह की अफवाहों के पीछे किसका हाथ है। मालूम हो कि मलिक आतंकवाद के वित्त पोषण के मामलों के संबंध में जेल में है।

जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में की गई सेना की तैनाती और बढ़ी सियासी हलचल के बीच यासीन मलिक की मौत की खबरें हवा हो रही थी।

स्थानीय खबरों के अनुसार, माहौल खराब करने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई गई होंगी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि यासीन, जेल में है और स्वस्थ है।