कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश का निधन, सोनिया ने दुख व्यक्त किया

   

गाजियाबाद, 14 अगस्त । गाजियाबाद से कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोनावायरस से पीड़ित थे। पार्टी सूत्र ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी।

गोयल 2004 में सांसद चुने गए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सोनिया ने अपने संदेश में कहा, सुरेन्द्र गोयल के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी सेवा और प्रतिबद्धता की भावना हमेशा याद की जाएगी। परिवार के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।

वर्तमान गाजियाबाद सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने भी ट्वीट में कहा, गाजियाबाद के पूर्व सांसद के निधन की दुखद खबर। वह कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित थे।

खबरों के मुताबिक पूर्व सांसद कोरोनावायरस रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद 2 अगस्त को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.