कांग्रेस ने अयोध्या और फैजाबाद का विकास नहीं किया- इक़बाल अंसारी

,

   

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर हैं। प्रियंका का आज फैजाबाद से अयोध्या तक 47 किमी का रोड शो होगा और वहीं वो हनुमानगढ़ी में दर्शन भी करेंगी और पूजा-अर्चना करेंगी।

वहीं खबर है कि वो इसी दौरान रामलला के दर्शन करने जाएंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा के तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे का आज आखिरी दिन है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने यूपी का दौरा किया था जो प्रयागराज से वाराणसी तक था। इस दौरान उन्होंने बोट यात्रा कर चुनाव प्रचार किया था।

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे पर इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या-फैजाबाद का विकास नहीं किया है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन करने से वोट नहीं मिलता है। उसके लिए काम करना पड़ता है। अब जनता को रोजगार चाहिए, विकास चाहिए और जो ये दोनों चीजें करेगा वहीं देश में राज करेगा।