कांग्रेस मुख्याल में शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन, निगम घाट पर होगा अंतिम संस्कार

, , ,

   

तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (81) का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार थीं और तीन बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। उल्टी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह उन्हें एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल का दौरा पड़ने से दोपहर बाद 3:55 बजे उनका निधन हो गया। सबसे लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं दीक्षित को राष्ट्रीय राजधानी के विकास का चेहरा माना जाता है। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के मुताबिक पूर्व सीएम को दौरा पड़ने के चलते गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद फिर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नहीं बचाया जा सका। आज उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय में रखी जाएगी।

आज दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने निधन पर दु:ख जताया है।