कांग्रेस में प्रियंका गांधी का असर, गलती करने वाले नेता को पद से हटाया गया!

,

   

मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए छह सचिवों की नियुक्ति की गई थी। बुधवार को उनमें से एक सचिव को हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र की महासचिव प्रियंका गांधी की टीम में शामिल कुमार आशीष को हटा दिया गया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, एआईसीसी ने एक प्रेस नोट जारी करके उनके हटाए जाने की जानकारी दी। कुमार आशीष के स्थान पर सचिन नाइक को प्रियंका गांधी के पूर्वी यूपी के सलाहाकार सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि कुमार आशीष पर कई आपराधिक मामलों के चलते यह कार्रवाई की गई। उनपर बिहार की इंटरमीडिएट की परीक्षा का पर्चा लीक कराने, शराब पीकर लड़की से छेड़खानी करने जैसे आरोप हैं।