केरल में कोरोना के 5,804 नए मामले

   

तिरुवनंतपुरम, 13 नवंबर । केरल में शुक्रवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 5,804 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENT

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस दौरान 6,201 लोग कोरोना से उबर चुके हैं, जिससे राज्य में वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,34,730 हो गई है।

अभी सक्रिय मामलों की संख्या 77,390 है। बीते 24 घंटों में राज्य में 26 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 1,872 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में 18,475 अस्पताल में 3,16,923 मरीज निगरानी में रखे गए हैं।

–आईएएनएस

एवाईवी/जेएनएस

ADVERTISEMENT