बेंगलुरु, 6 जनवरी । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी ने अपने कोच कार्ल्स कुआड्रॉर्ट से अलग होने का फैसला किया है। बेंगलुरु आईएसएल के मौजूदा सातवें सीजन में हार की हैट्रिक लगा चुकी है।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील छेत्री की कप्तानी वाली बेंगलुरु ने एक बयान में कहा कि उसने अपने कोच कुआड्रॉर्ट से अलग होने का निर्णय लिया है। क्लब ने कहा कि पिछले चार सीजन से क्लब के साथ रह रहे नौशाद मूसा तत्काल प्रभाव से टीम के अंतरिम मुख्य कोच होंगे।
बेंगलुरु एफसी के निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा, प्रबंधन के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद, हमें लगता है कि क्लब को एक नई दिशा में आगे बढ़ना होगा, एक जहां बेंगलुरु एफसी के प्रदर्शन से फिर से देखने को मिलते हैं। अतीत में जब हमने कार्ल्स के साथ सफलता का आनंद लिया, तो हमने महसूस किया कि इस सीजन में हम अपने सही दर्शन से दूर हैं और इसलिए हमें इस नतीजे पर पहुंचना पड़ा।
पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी को मंगलवार को ही आईएसएल के सातवें सीजन में मुंबई सिटी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु एफसी की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी और इस सीजन की नौ मैचों में तीसरी हार है। टीम के 12 अंक है और वह तालिका में पांचवें नंबर पर है।
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.