बार्सिलोना, 4 मार्च । पहले लेग में 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बार्सिलोना ने नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही सेविला को 3-0 (एग्रीगेट स्कोर 3-2) से हराकर कोपा डेल रे के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना ने कैम्प नाउ में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में ओस्माने डेम्बेले के 12वें मिनट में ही किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली।
मेजबान टीम ने इस बढ़त को निर्धारित समय तक कायम रखा। इसके बाद इंजुरी टाइम में उसने गेरार्ड पिक और फिर मार्टिन ब्रैथवेट के गोल की बदौलत 3-0 की बढ़त बना ली।
फाइनल में अब बार्सिलोना का सामना लेवांते और एथलेटिक क्लब बिल्बाओ के बीच गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल के दूसरे लेग के विजेता से होगा।
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.