कोरोना वायरसः इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट, ये घरेलू उड़ानें भी हुई कैंसिल

,

   

कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए इंडिगो ने अपनी दुबई की फ्लाइट को 29 मार्च तक रद्द कर दिया है। चंडीगढ़ से दुबई के लिए इंडिगो की तीन उड़ान आती थीं और इतनी ही उड़ानें दुबई के लिए जाती थीं। वहीं सात घरेलू उड़ानों को 20 मार्च के लिए रद्द कर दिया गया है। इसमें इंडिगो की दो और गो एयर की पांच फ्लाइट्स शामिल हैं।

इंडिगो की मुंबई और दिल्ली की उड़ान रद्द कर दी हैं। जबकि गो एयर की नई दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई की उड़ान को कैंसल किया गया है। बताया गया है कि यह फ्लाइट्स आपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।