कोरोना वायरस- वसंधुरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत ने खुद को क्वारैंटाइन किया

,

   

पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन (घर में अलग-थलग) कर लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई एक पार्टी में शामिल हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी आई थीं। कनिका की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिली है। कनिका की कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद से दोनों नेताओं ने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया।

दरअसल,  कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। इसके बाद कनिका लखनऊ में ही अपने अपार्टमेंट में रुकीं और वहां ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इसी पार्टी में वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका राजे भी मौजूद थीं। पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और पूर्व सांसद जितिन प्रसाद भी मौजूद थे, उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। लखनऊ का स्वास्थ्य विभाग कनिका के साथ पार्टी में शामिल हुए बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में पार्टी में शामिल होने के बाद दुष्यंत सिंह लगातार लोकसभा में भी उपस्थित रहे। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजस्थान व उत्तरप्रदेश के सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में भी हिस्सा लिया था। कनिका की पार्टी करीब 500 लोग शामिल हुए थे। अब स्वास्थ्य विभाग कनिका की पार्टी में शामिल हुए लोगों का पता कर रहा है। उन सभी की जांच की जाएगी।