कोरोना संकट- पंजाब में एक दिन में 952 कोरोना मरीज हुए ठीक

   

पंजाब से कोरोना वायरस से पांव उखड़ने लगे हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में 952 मरीज विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौट गए। इस तरह पंजाब में कोरोना को हराने वालों की संख्या 751 हो गई है।

वहीं शुक्रवार को पंजाब में कोरोना के 12 पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें दो मृत मिले व्यक्ति भी शामिल हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 1934 हो गई। लुधियाना में दिल्ली से संबंधित आरपीएफ के 34 जवानों की गिनती पंजाब के कोरोना मरीजों की सूची से अलग कर केंद्रीय सूची में शामिल कर ली गई है।

अब तक पंजाब में कुल 1,946 मरीजों में से 1,257 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब 657 सक्रिय मामले बचे हैं। पंजाब में कोरोना से अब तक 32 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को पंजाब के अलावा तमिलनाडु में भी एक ही दिन में 939 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए।

इस बीच पंजाब सरकार ने 18 मई के बाद राज्य से कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। हालांकि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि 18 मई के बाद से ज्यादातर दुकानें खुलेंगी और छोटे व्यापारियों को काम की इजाजत दी जाएगी।