कोरोना से ठीक हुईं सिंगर कनिका कपूर !

   

पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा जांच कराएंगे। कनिका की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। कनिका में अब बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण नहीं हैं।

शुक्रवार को कनिका का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। डाक्टर पुष्टि के लिए दोबारा नमूना जांच के लिए भेजेंगे। कनिका की सेहत में सुधार में वह वार्ड के डाक्टर और स्टाफ नर्सों को गाने सुना रही हैं। बालीवुड की कहानियां बता रही हैं।

11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं कनिका

कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी थे।