कोलकाता में हुई कतर एयरवेज की आपात लैंडिंग, महिला ने विमान में दिया बच्चे को जन्म

,

   

पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर कतर एयरवेज के दोहा से बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे जा रहे विमान ने आपात लैंडिंग की। यह लैंडिंग आज सुबह 3.15 बजे हुई। इसकी वजह है 23 साल की थाई महिला द्वारा विमान में ही बच्चे को जन्म देना। मां और बच्चे दोनों ठीक हैं। उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।