खेलो इंडिया युवा खेलों में दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीते 

   

दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2019 में 12 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदकों पर कब्जा करके बाकी टीमों को पछाड़ दिया है।

पहले दिन से ही दिल्ली ने सभी चार दिनों में तीन स्वर्ण पदक जीते। अब वह अकेला राज्य बन गया है, जिसकी स्वर्ण पदक तालिका दो अंकों में पहुंच गई है।

दिल्ली के बाद पंजाब का नंबर है, जिसने चार स्वर्ण जीते हैं, जबकि हरियाणा, उत्तरप्रदेश और मेजबान राज्य महाराष्ट्र के हिस्से में तीन-तीन स्वर्ण आए हैं।

दिल्ली का दबदबा अंडर-17 और अंडर-21 महिला वर्ग ने कायम किया। महिला खिलाड़ियों ने 12 में से आठ स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है। इनमें अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता तूलिका मान (78 किलोग्राम भार से अधिक) और जकार्ता एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता पिंकी बलहारा (52 किलोग्राम भार से कम) शामिल हैं।

हिस्सा लेने वाले 29 राज्यों में से 22 राज्यों ने जूडो में पदक जीते हैं, जिससे पता लगता है कि इस खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ रही है।