गाजियाबाद: पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म तो पति ने दे दिया तीन तलाक़!

,

   

गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को तीन तलाक़ देने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। महिला ने एक महीने पहले एक लड़की को जन्म दिया था।

नीरज जादौन, एसपी, ग्रामीण, गाजियाबाद, ने कहा, “मुस्लिम महिलाओं (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मसूरी पुलिस स्टेशन में रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपी शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। एक महीने पहले, महिला ने एक लड़की को जन्म दिया…आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है।”

पुलिस के अनुसार, आदमी एक किसान है और इस जोड़े की शादी हापुड़ में 2018 में हुई थी। वे हाल ही में गाजियाबाद शिफ्ट हुए थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार उसके ससुराल वाले दहेज में एक वाहन की मांग कर रहे थे।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने एक लड़की को जन्म दिया, उसके बाद उसे घर छोड़ने और बिना वाहन के नहीं लौटने के लिए कहा गया। पुलिस ने कहा कि दोनों परिवारों को इस मुद्दे को हल करने के लिए अधिकारियों द्वारा बुलाया गया, लेकिन वह व्यक्ति अड़े रहे।

शनिवार को महिला अपने गांव लौट गई, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर उसे तीन तलाक़ दे दिया।

एसपी ने कहा, “महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे उसके ससुराल वालों और पति ने पीटा था।”