घृणा की राजनीति पर उतारू है बीजेपी- ममता बनर्जी

,

   

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर वार किया है। ममता ने कहा कि जिस तरह अखिलेश को रोका गया है उसी तरह जिग्नेश को भी गुजरात में एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाने से रोका गया था। उन्हें भाजपा के गुंडों से धमकी मिली थी। भाजपा घृणा की राजनीति में लिप्त है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, ममता ने कहा कि हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करती हूं। ममता ने आगे कहा कि अगर योगी के शासन में, किसी पूर्व मुख्यमंत्री को कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है, तो ‘रुकावट’ है। ‘रुकावट के लिए खेद है’। देश में आज ऐसी स्थिति है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं है।

ममता बनर्जी ने नागरिकता विधेयक (संशोधन) को लेकर भी भाजपा को घेरा। ममता ने कहा, हम भूपेन हजारिका की भावनाओं को समझते हैं। जब उनके परिवार के पास नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भावनाएं हैं, हम उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं। हम बिल का कड़ा विरोध करते हैं। वे (भाजपा) इस विधेयक के नाम पर लोगों का अपमान करना चाहते हैं।