चंद्रयान-2 को लेकर दलित नेता ने दिया बड़ा बयान, कहा…?

,

   

दलित नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 के असफल होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो पर कटाक्ष किया है। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज ने इसरो की आलोचना के वैज्ञानिकों की आलोचना की है।

उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, राज के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “आप एक जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। शर्म नहीं आती आपको घटिया बातें करते?

अगर टिप्पणियां करने के बजाए अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम किया होता तो शायद आज भी संसद में होते। एक और यूजर ने लिखा कि “इसरो के वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक शक्ति के बल पर ही मंगल और चांद तक पहुंचे हैं।”

बता दें कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को उस समय झटका लगा जब 2.1 किलोमीटर पहले रात के लगभग 1:55 बजे इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया।

13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल इसरो की योजनानुसार चल रहा था लेकिन आखिर के डेढ़ मिनट ने भारत के इस मिशन को इतिहास बनने से रोक दिया।

करोड़ों भारतवासी चांद पर भारत के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके हाथ मायूसी लगी। हालांकि इसरो ने कहा है कि उम्मीदें अभी कायम हैं। इसरो अभी हिम्मत नहीं हारा है वैज्ञानिकों के हौसले पूरी तरह से अब भी बुलंद हैं।