चंद्रयान-2: खुशी के इस अवसर पर पाॅपुलर फ्रंट देश के साथ शामिल

   

पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के महासचिव एम. मुहम्मद अली जिन्ना ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा कि वह चंद्रयान-2 की लाॅन्चिंग के गौरवपूर्ण अवसर पर देश का साथ खुशी में शरीक हैं।

उन्होंने ‘इसरो’ के सभी वैज्ञानिकों तथा तकनीकी विशेषज्ञों को उनकी मेहनत, लगन और सहयोग पर मुबारकबाद दी, जिसकी बदौलत यह ऐतिहासिक मिशन संभव हुआ।

उन्होंने शेड्यूल के अनुसार हमारे अंतरिक्ष यान की चांद पर सुरक्षित लैंडिंग की कामना की। धरती से ऊपर अंतरिक्ष में होने वाली खोज यात्राओं और अभियानों पर काफी खर्च आता है।

इसके लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए आवंटित वित्त को इस्तेमाल में लाया जाता है।

इसलिए मुहम्मद अली जिन्ना ने यह आशा जताई कि चंद्रयान जैसी बड़ी योजनाओं के परिणामस्वरूप मिलने वाले तथ्यों और होने वाली खोज से हर नागरिक की जीवन शैली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।