चीन की सहायता वाले कोविड-19 टीके किर्गिजस्तान पहुंचे

   

बीजिंग, 20 मार्च । चीन सरकार की सहायता वाले कोविड-19 टीके 19 मार्च को किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। किर्गिजस्तान के प्रधानमंत्री उलूक बमरिपोव और किर्गिजस्तान स्थित चीनी राजदूत तू दवन ने बिश्केक के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टीकों के हस्तांतरण समारोह में भाग लिया।

उलूक बमरिपोव ने किर्गिजस्तान की सरकार की ओर से कोविड-19 टीके की सहायता देने के लिए चीन सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चीन किर्गिस्तान को महामारी विरोधी सहायता देने वाले पहले देशों में से एक है। चीन की कोविड-19 टीके सहायता से एक बार फिर द्विपक्षीय संबंध अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण दिखाए गए। चीन के टीके अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं। उन्हें विश्वास है कि चीन की कोविड-19 टीके सहायता महामारी से लड़ने में किर्गिस्तान को बहुत मदद करेगी। किर्गिस्तानचीन के साथ महामारी विरोधी सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

चीनी राजदूत तू दवन ने भाषण देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी फैलने से अब तक चीन और किर्गिस्तानकी जनता ने एक दूसरे की मदद की। चीन की कोविड-19 टीके सहायता से किर्गिस्तानकी सरकार और जनता के लिए चीन की सरकार और जनता की गहन मैत्री और दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय सर्वागीण रणनीतिक साझेदारी संबंध दिखाया गया। चीन किर्गिस्तान के साथ महामारी विरोधी कार्य करने, दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाना चाहता है।

(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एसजीके