उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई भयंकर बर्फबारी से पूरे देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हुए हिमपात से तीनों प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। वहीं मैदानों में भी ठंड बढ़ गई है। मनाली में सीजन का सबसे ज्यादा 25 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
वही केदारनाथ में चार और बदरीनाथ में डेढ़ फुट नई बर्फ जम गई। कटरा में माता भवन, भैरो घाटी और सांझी छत्त मार्ग पर एक बार फिर से सफेद चादर बिछ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बिजली-पानी गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चार हाईवे समेत 300 सड़कें बंद हैं।
कुल्लू, लाहौल और चंबा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। भारी बर्फबारी के बाद कुल्लू, लाहौल और चंबा जिला में एहतियात बरतने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अपर शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और मंडी के कई इलाकों से संपर्क कट गया है।
जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड में भी दिनभर बर्फबारी जारी रही। यहां चार फुट से अधिक नई बर्फ जम चुकी है। दिनभर तापमान माइनस सात के करीब रहा।
वही बदरीनाथ धाम में डेढ़ फुट और हेमकुंड साहिब में करीब तीन फुट ताजी बर्फ जम गई है। वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
साभार- ‘न्यूज़ ट्रैक’