जयपुर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी की पीट-पीट कर हत्या, जासूसी के आरोप में था बंद

,

   

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए। इस आतंकी हमले से पूरे देश में रोष है। भले ही भारत पाक की सीमा पर उतनी हलचल न हो लेकिन देश में हलचल होने लगी है। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी शकर उल्लाह की अन्य कैदियों के साथ विवाद में मौत हो गई है। विवाद किस कारण से हुआ है यह नहीं पता चल पाया है। जयपुर सेंट्रल जेल के आईजी रुपिंदर सिंह का कहना है कि शकर उल्लाह 2011 से जेल में थे। कैदियों के साथ विवाद में उसकी मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि उसके साथ कुछ और पाकिस्तानी कैदी भी इसी जेल में बंद हैं। सियालकोट, पाकिस्तान के रहने वाले शकरउल्ला को 2011 में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक अन्य अधिकारी के अनुसार जेल की कोठरी में लगे टीवी की आवाज को लेकर बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कैदी आपस में भिड़ गए। पत्थर लगने से शकरउल्ला की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।