जानिए, आखिर अरब लीग सम्मेलन की मेजबानी क्यों करना चाहता है भारत?

   

भारत इस महीने शुरू होने जा रहे अरब लीग के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अरब लीग मध्य एशिया का एक ताकतवर समूह है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अधिकारियों कि माने तो सम्मेलन के पहले दिन भारतीय अधिकारियों के साथ अरब लीग के अधिकारियों की बैठक होगी। अगले दिन मंत्री स्तरीय बैठक होगी।

इस सम्मेलन का व्यापक उद्देश्य खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्ते को और प्रगाढ़ करने के लिए संभावनाएं तलाशना है। गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्रों में करीब 75 लाख भारतीय काम करते हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में ज्यादातर अरब देशों के साथ भारत के व्यापार का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें अरब राज्यों का लीग आमतौर पर अरब लीग कहा जाता है। यह उत्तरी अफ्रीका, पूर्वोत्तर अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया के अरब राज्यों का क्षेत्रीय संगठन है।

इसका 22 मार्च 1945 को छह सदस्यों के साथ गठन किया गया था, जिसमें काहिरा में जॉर्डन मिस्र, इराक, ट्रांसजॉर्डन 1949 में जॉर्डन, लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया शामिल थे।

साभार- ‘न्यूज़ ट्रैक’