झारखंड में 35 वर्षीय महिला संग रेप!

, , ,

   

झारखंड की उप-राजधानी दुमका में एक महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 2 महीने में मामले की जांच पूरी करवायें।

साथ ही इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर भी एक रिपोर्ट आयोग को देने के लिए झारखंड के पुलिस प्रमुख से कहा गया है।

दरअसल, मंगलवार (8 दिसंबर, 2020) को दुमका जिला के मुफस्सिल क्षेत्र में कथित तौर पर 17 लोगों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

दुमका रेंज के डीआइजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि घटना मंगलवार की शाम को हुई।

महिला के साथ बर्बरता उस वक्त की गयी, जब वह शाम को बाजार से अपने घर लौट रही थी।

महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। डीआइजी ने कहा था कि महिला का बयान विरोधाभासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिस महिला के साथ बर्बरता हुई है, उसकी उम्र 35 साल है और वह पांच बच्चों की मां है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बाकी 16 लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. महिला उन 16 लोगों की पहचान नहीं कर पायी। ये सभी अज्ञात लोग हैं।