मुंबई, 20 जून । अभिनेत्री, लेखक ट्विंकल खन्ना ने फार्दस डे पर सोशल मीडिया पर अपने पति, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की जिसमें नितारा पिता अक्षय के साथ खेल रही हैं।
ट्विंकल ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, वह उसकी दीवार है। वह उसे पकड़कर खड़ा होना सीखती है। वह उसकी दुनिया है। अक्षय उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे है जब वह शीर्ष पर चढ़ेगी और अपने लिए एक दीवार बन जाएगी। हैशटैग हैप्पी फादर्स डे।
इस बीच, अक्षय कुमार ने भी अपने पिता, अपने बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ तस्वीरें साझा की।
अभिनेता ने लिखा, मेरे पिता ने मुझे प्यार और ज्ञान का सागर दिया है। अगर मैं अपने बच्चों को कुछ बूंद भी दे पाया तो यहां मेरा सबसे अच्छा काम होगा। सभी को हैशटैग फार्दस डे की शुभकामनाएं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे।
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.