OIC के बयान पर बोले- भारत मुसलमानों के लिए जन्नत, अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित

,

मुस्लिम देशों के संगठन ओआइसी द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर चिंता प्रकट किए जाने के बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत मुसलमानों के लिए जन्नत है।

जो लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वे मुस्लिम समुदाय के दोस्त नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। नकवी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गो का विकास हो रहा है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है।

नकवी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब ओआइसी ने गत रविवार को भारत से अनुरोध किया था कि वह अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और देश में ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम धर्म के प्रति पूर्वाग्रह) की घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए। नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि एक बात साफ है। धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव भारतवासियों के लिए राजनीतिक फैशन नहीं, बल्कि जुनून है। यह हमारे देश की ताकत है। इसी ताकत ने देश के अल्पसंख्यकों सहित सभी लोगों के धार्मिक, सामाजिक अधिकारों को सुरक्षित रखा है।