तीन तलाक़ और अनुच्छेद 370 पर मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचेगी भाजपा

   

नई दिल्ली: मुस्लिम महिलाओं के बीच अपना दायरा बढ़ाने के लिए बीजेपी इस महीने धारा 370 और ट्रिपल तलाक़ बिल को निरस्त करने पर तीन से चार राज्यों में जिला स्तरीय सभाओं और जनसभाओं को संबोधित कर रही है।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, सत्तारूढ़ पार्टी के महिला मोर्चा को इन दो “विषयों” पर इन सभाओं को संबोधित करने और महिलाओं को जुटाने का काम सौंपा गया है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, “ट्रिपल तलाक़ विधेयक और धारा 370 को रद्द करना सरकार के लगातार प्रयासों के जरिए किया गया। ये मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के हमारे प्रयासों की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।”

जबकि महिला मोर्चा जम्मू और कश्मीर के अक्रूर में सभाओं को संबोधित करेगा, इस महीने के अंत में हैदराबाद, बेंगलुरु और गुजरात में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और महिलाओं की बैठक की योजना बनाई गई है।

महिला मोर्चा को पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने और पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं के बीच दोनों फैसलों के बारे में जानकारी फैलाने का काम सौंपा गया है। पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि , “कश्मीर में महिलाओं के कल्याण के लिए धारा 370 को हटाना प्रमुख है। वे संपत्ति पर अधिकार और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए एक अवसर प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कुछ कानून जैसे कि शिक्षा का अधिकार कानून अब कश्मीर में लागू हो जाएगा।”