तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में इमारत गिरी, अब तक 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

,

   

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में एक 6 मंजिला इमारत गिरने की खबर आ रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। यह हादसा एक अपार्टमेंट की इमारत गिरने से हुआ है।
बता दें कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। इस इमारत में 43 लोग रह रहे थे। फिलहाल, घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।
https://twitter.com/airnewsalerts/status/1094427071332282368
गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने मीडिया के सामने जानकारी दी है। मरने वालों की संख्या 21 हो गई है और 14 लोग घायल हैं। इस घटना के बाद राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बयान दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस घटना से हमें सीख लेनी चाहिए। आगे कहा कि हमारे पास इस घटना से सीखने के लिए कई चीजें हैं।