तेलंगाना- कंटेनमेंट एरिया को छोड़ पूरे राज्य में खुलेंगी दुकानें, जानें क्या खुला क्या बंद

,

   

तेलंगाना सरकार ने राज्य में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। साथ ही राज्य के कंटेनमेंट जोन्स को छोड़कर बाकी सभी जोन्स को ग्रीन जोन्स घोषित करने का फैसला लिया है। हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सभी तरह की दुकानें खोली जाएंगी। हैदराबाद में एक दिन एक छोड़कर एक दुकानें खोल सकते हैं। हालांकि कंटेनमेंट एरिया में कोई दुकान नहीं खुलेगी। राज्य में आरटीसी बस सेवाएं बहाल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और ये सेवाएं कल मंगलवार से शुरू होंगी। टैक्सी में 1+3 और कार में 1.2, आटो में 2+1 यात्री सवार हो सकते हैं।

सोमवार को यहां मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रगतिभवन में करीब डेढ़ घंटे तक चली मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस को 31 मई तक जारी रखने के साथ ही राज्यस्तर पर तय किए गए गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताया।

बंद रहेंगे धार्मिक स्थल

उन्होंने कहा कि  सैलून की दुकानें खोले जाएंगी। केवल कंटेनमेंट एरिया में बंद रहेंगे।सभी धार्मिक और प्रार्थनास्थल बंद रहेंगे। सिनेमाहाल, फंक्शन हाल, शिक्षण संस्थान, बार्स पब्स, स्पोर्ट्स, जिम, पार्क,  शॉपिंग माल्स, अम्यूजमेंट पार्क, आदि बंद रहेंगे। मेट्रो रेल भी बंद रहेगी। कर्फ्यू रात्रि 7 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी।

कंटोनमेंट एरिया में कुछ भी नहीं खुलेगा और वहां के लोगों को सरकार ही रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति करेगी। 1452 परिवार कंटेनमेंट की परिधि में हैं और उनके लिए रोजमर्रा की चीजों की डिलीवारी की जाएगी। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सरकार और निजी कार्यालय खुले जाएंगे और उमें सभी कर्मचारी उपस्थित होकर काम कर सकते हैं। उद्योंग और यूनिट्स कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 100 फीसदी काम कर सकते हैं।

घरों से बाहर न निकले वृद्ध और बच्चे

आरटीसी की बसें कोविड-19 शर्तों के मुताबिक चलेंगी। जरूरत पड़ने पर ही लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सोचकर अनावश्यक सड़कों पर नहीं आना चाहिए अगर ऐसा होता है तो सरकार फिर से लॉकडाउन लागू करने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि शॉप ओनर्स के लिए सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। 65 साल से अधिक उम्र वाले वृद्दों ओर बच्चों को घरों से बाहर न छोड़े।

मुख्य रूप से आरटीसी बस सेवाएं हैदराबाद में नहीं चलाने का विचार है, क्योंकि कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की परिधि में होने के कारण यह फैसला लिया जा सकता है। हैदराबाद के एमजीबीएस बस स्टैंड से कोई बस सेवा शुरू नहीं होगी, क्योंकि यह पूरा इलाका रेड जोन में है। बताया जा रहा है कि जुबलीहिल्स बस स्टेशन के अलावा राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों से बस सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है।

शॉप्स में सैनिटाइजर्स रखना अनिवार्य

आरटीसी की बसें कोविड-19 शर्तों के मुताबिक चलेंगी। जरूरत पड़ने पर ही लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सोचकर अनावश्यक सड़कों पर नहीं आना चाहिए अगर ऐसा होता है तो सरकार फिर से लॉकडाउन लागू करने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि शॉप ओनर्स के लिए सैनिटाइजर्स का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। 65 साल से अधिक उम्र वाले वृद्दों ओर बच्चों को घरों से बाहर न छोड़े।

40 लाख एकड़ में करेंगे धान की खेती

सीएम ने कहा कि सभी प्रकार की फसलों के लिए तेलंगाना अनुकूल है। तेलंगाना में इसबार भारी पैदावार करेंगे। ग्रेप गार्डेन और हिमायत पसंद तेलंगाना की खासियत है। रैतु बंधू दूसरे किसी राज्य में नहीं दिया जा रहा है। कृषि के लिए मुफ्त में पानी देते हुए 24 घंटे मुफ्त बिजली देने वाला राज्य है तेलंगाना। 2604 कृषि क्लस्टर स्थापित किए गए हैं। मिलावटी बीज के व्यापारियों के खिलाफ पीडी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। फसलों के उत्पादन में तेलंगाना सबसे आगे है। 70 लाख एकड़ में कपास की फसल और 40 लाख एकड़ में धान की खेती करेंगे।

आरटीसी बस भाड़े में बढ़ोतरी पर भी फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि तेलंगाना सरकार ने आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के तुरंत बाद बस भाड़े में करीब 20 फीसदी बढ़ोतरी की थी। राज्य के करीब 26 जिले ग्रीन जोन्स में हैं और यहां पहले ही दुकानें खोली जा चुकी हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में फंसे तेलंगाना के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के प्रयासों के तहत ही आरटीसी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री केसीआर तेलंगाना में लॉकडाउन को 29 मई तक बढ़ाते हुए काफी पहले ही फैसला ले चुके हैं।