दिग्विजय को लगता है कि आतंकियों के पक्ष में बोलेंगे तो भारत के मुसलमान खुश होंगे- उमा भारती

   

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिग्विजय सिंह  पर आरोप लगाया कि  वह (दिग्विजय) आतंक और आतंकवादियों के पक्ष में बोलेंगे तो भारत के मुसलमान खुश होंगे. इसलिए उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं. पुलवामा आतंकवादी हमले को दिग्विजय द्वारा ट्विटर पर दुर्घटना लिखे जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उमा ने मीडियाकर्मियों को बताया, दिग्विजय जी जो कहते हैं, उसमें उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं. उमा ने कहा, कांग्रेस को ही मुसलमानों की देशभक्ति पर शंका है. इसलिए उनको ऐसा लगता है कि आतंक के पक्ष में बोलने में, आतंकवादियों के पक्ष में बोलने में, भारत का जो मुसलमान है वह खुश होता है.