दिल्ली- आप विधायक पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

,

   

दिल्ली की रिठाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक मोहिंदर गोयल पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।

महिला ने आप विधायक मोहिंदर गोयल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस केस की जांच महिला सेल कर रहा है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि मोहिंदर गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।