दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा

, ,

   

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन (Ajay Maken) ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resign दे दिया है। अजय माकन ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है।

अजय माकन ने ट्वीट कर लिखा है, ‘2015 विधान सभा के उपरान्त बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष- पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!’