दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, अकेले लड़ेगी कांग्रेस

, ,

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर चल रही कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस आप पार्टी का साथ नहीं लेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व इसके पक्ष में नहीं था। प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस गठबंधन के खिलाफ नजर आ रहे थे इसी वजह से कांग्रेस अध्यक्ष को गठबंधन का इरादा टालना पड़ा।

सातों सीटों पर फिलहाल बीजेपी
मालूम हो कि आज राहुल गांधी दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इसी में फैसला होगा कि कांग्रेस गठबंधन करेगी या नहीं। वैसे सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर बात तय हो सकती है और दोनों 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।

वहीं एक सीट अन्य के लिए छोड़ दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाया था।