दिशा पटानी ने मिरर सेल्फी से फैंस का दिल जीता

   

मुंबई, 17 अक्टूबर । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीत लिया।

ADVERTISEMENT

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मिरर के सामने खड़ी हैं। अभिनेत्री ग्रे रंग की स्पोट्स ब्रा और ब्लू रंग की हाफ पैंट पहने हुई हैं।

हाल ही में, दिशा पटानी ने बटलफ्लाई किक एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो साझा किया था। जिसमें दिशा बिना किसी सहायता के और बिना किसी गलती के बटरफ्लाई किक लगाती नजर आ रही थीं।

अभी दिशा अपनी आगामी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और रणदीप हुड्डा भी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। हाल ही में सलमान खान ने 7 महीने बाद शूटिंग पर लौटने को लेकर खुशी जताई थी।

दिशा केटीना में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म की निमार्ता एकता कपूर हैं। इसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.

ADVERTISEMENT