दीपोत्सव विश्व में कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है : स्वतंत्र देव

   

लखनऊ, 13 नवम्बर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला के चरणों में दीप के सर्मपण के साथ आयोजित किया गया भव्य दीपोत्सव विश्व में कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

ADVERTISEMENT

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को यहां अपने जारी बयान में कहा कि, भगवान राम के अयोध्या आगमन के शुभ अवसर पर दीपोत्सव मनाया जाता है। लेकिन उनकी ही जन्मस्थली विपक्ष की तुष्टिकरण की कुत्सित राजनीति के चलते अंधेरे में रहती थी। इस वर्ष जनता की आकांक्षाओं , सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों के कारण अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का स्वप्न साकार हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि, सैंकड़ों वर्ष बाद रामलला के गर्भगृह में आस्था, आंकाक्षा, उन्नति और प्रगति का दीप प्रज्‍जवलित हुआ है। अयोध्या आज पुन: अपने भव्य गौरव से आलोकित हुई है जिसका स्वप्न हर राम भक्त सदियों से देखता आ रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, अयोध्या की संस्कृतिक आभा को स्थापित करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उसके सम्पूर्ण विकास की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही एयर कनेक्टिीविटी से जुड़ जाने के बाद विश्व भर के राम भक्त भी वहां सुलभता से पहुंच सकेंगे।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.

ADVERTISEMENT