दुबई की राजकुमारी के बदले क्रिश्चियन मिशेल: UN में जा सकता है मामला!

   

आरोपों की माने तो अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में आरोपी क्रिश्चयन मिशेल को दुबई से इसी शर्त पर प्रत्यर्पित किया गया कि राजकुमारी लतीफा को दुबई वापस भेज दिया जाएगा।

दिसंबर, 2018 में दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा का संबंध भारत और भारत लाए गए अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी डील के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से जुड़ गया है। मिशेल के परिवार के वकील ने लंदन में जानकारी दी है कि वह मिशेल के केस को संयुक्त राष्ट्र में जाने की तैयारी रहे हैं।

नई दिल्ली में एशियन और यूरोपियन कूटनीतिक सूत्रों ने ब्रिटिश अखबार को इस प्रत्यर्पण के बारे में बताया है। लंदन में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील टॉबी कैडमैन ने लतीफा का केस यूएन में भेजा है।

अब वह मिशेल के परिवार को भी यही सलाह दे रहे हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मिशेल के प्रत्यपर्ण के बदले में एक बार से ज्यादा बार कथित अदला बदली हुई है।

कैडमैन ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है जिसे कड़ी जांच की जरुरत है। इस मसले को संयुक्त राष्ट्र ले जाया जाएगा। मैं अभी सबूतों का खुलासा नहीं कर सकता मगर मैं कह सकता हूं कि यह प्रत्यर्पण का मामला गंभीर है।

भारतीय न्यायिक व्यवस्था भी जल्द ही जान जाएंगी की मिशेल को रखने का कोई कानूनी आधार नहीं और और उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि 57 वर्षीय मिशेल एक करोड़पति ब्रिटिश हथियार डीलर है जिसका दुबई में बिजनेस है।

साभार- ‘अमर उजाला’