दुबई में भारतीय व्यक्ति ने सहकर्मी पर 11 बार चाकू से हमला किया

   

दुबई, 17 दिसंबर । दुबई में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने सहकर्मी पर 11 बार चाकू से हमला किया। कंपनी द्वारा आरोपी को घर नहीं भेजने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली।

गल्फ न्यूज की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर अपने सहयोगी पर अपना आपा खो दिया, वह भी भारतीय ही था। दरअसल, सहकर्मी ने उसे भारत भेजे जाने वाले श्रमिकों की सूची में उसका नाम नहीं डाला था।

कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, अगस्त में 25 वर्षीय भारतीय पीड़ित को उसकी निर्माण कंपनी ने 22 श्रमिकों को देश वापसी उड़ानों के लिए एक सूची तैयार करने के लिए कहा था।

गल्फ न्यूज ने पीड़ित के हवाले से कहा कि आरोपी यह जानना चाहता था कि उसका नाम लोगों की सूची में क्यों नहीं था। उसने मुझे बताया कि उसकी मां बहुत बीमार थी और उसे घर लौटना था। मैंने उसे बताया कि यह मेरा फैसला नहीं था।

अगले दिन आरोपी को पता चला कि उसकी मां का निधन हो गया।

पीड़ित ने कहा, वह गुस्से में था और अपने कमरे में लौट आया। कुछ मिनटों के बाद वह अपने हाथ में चाकू लेकर वापस आया और पेट और छाती पर 11 बार वार किया। वह शराब के नशे में था।

दुबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को इलाज के लिए एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।

दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.