देश में कोरोना के 24 घंटे में 14721 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के करीब

   

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हर रोज एक नाय रिकॉर्ड बना रहा है। देश में कोरोना ने पिछले 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 14721 मामले आए हैं। देश में अभी तक 3.95 लाख लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

दिल्ली और महाराष्ट्र में 3-3 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। देश के दो राज्यों में 19 जून को पहली बार 3 हजार से अधिक मामले आए हैं। महाराष्ट्र में 3827 और दिल्ली में 3137 लोग महामारी से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 2115, उत्तर प्रदेश में 809, हरियाणा में 525, तेलंगाना में 499, आंध्र प्रदेश में 465, पश्चिमी बंगाल में 355 मरीजों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।

दूसरी तरफ भारत में अभी तक 3 लाख 95 हजार 812 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1,68,586 मरीजों का अभी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 2,14,206 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 365 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 12 हजार 970 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।