देश में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत!

   

देश भर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान के 31 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। राज्य में स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत होने के साथ ही इस साल बीमारी से मरने वालों की संख्या 54 हो गयी है। सरकार ने स्वाइन फ्लू के खिलाफ अभियान भी शुरू का दिया है।

पंजाब केसरी के मुताबिक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि राज्य में स्वाइन फ्लू की समीक्षा के लिए 21 से 23 जनवरी तक विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इस साल राज्य में अब तक कुल 5367 नमूने लिए गए जिनमें से 1233 नमूने पाजिटिव पाए गए 1 से 21 जनवरी तक 54 मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वाइन फ्लू पर काबू पाने व इससे निपटने के सभी उपाय कर रही है।