धर्म के नाम पर बीजेपी देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है- जावेद अख्तर

,

   

सीपीआइ के प्रत्याशी कन्हैया के पक्ष में बछवाड़ा में आयोजित सभा में संगीतकार जावेद अख्तर नेे कहा कि जाति व धर्म के नाम पर भाजपा देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। भाजपा शबाना आजमी को नाचने वाली कहते हैं, जबकि वह सांसद हैं।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय देश का नेतृत्व तय करेगा. भाजपा कन्हैया पर देश के टुकड़े करने का आरोप लगा रही है। वहीं, अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि हमें देश में हमारे लिए लड़ने वाला सांसद चाहिए। उन्होंने कहा कि बेगूसराय का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि मतदाताओं को समझना चाहिए कि वो ना तो किसी मुस्लिम प्रत्याशी ना किसी हिन्दू प्रत्याशी को वोट दे रहे हैं, बल्कि वो इस देश के लिए वोट कर रहे हैं जो एक स्वच्छ समाज का निर्माण करेगा। ये बातें सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने कही।

उन्होंने कहा कि आज हिन्दुस्तान में कुल 543 सीट है लेकिन देश का सबसे महत्वपूर्ण सीट बेगूसराय बन गया है। आज देश की निगाहें बेगूसराय की ओर देख रही हैं। यही सीट देश का नेतृत्व तय करेगा।