नहाते समय बनाता था महिलाओं के वीडियो, IIT का छात्र गिरफ्तार

   

आईआईटी बॉम्बे  से पढ़ाई कर रहे एक 34 वर्षीय शख्स को पुलिस ने कथित तौर पर लोगों के नहाते वक्त उनके वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई के ठाणे में रहने वाले अविनाश कुमार यादव पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने जानकारी दी कि एक महिला ने उन्हें बताया कि शुक्रवार रात नहाते समय उसे बाथरूम की खिड़की पर एक मोबाइल फोन मिला।

इसको लेकर उसने अपने पति को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति पत्नी ने आरोपी को वहां से भागते हुए भी देखा था।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब मोबाइल खंगाला तो उसमें उन्हें पुरुषों और महिलाओं के नहाते समय बनाए गए वीडियो मिले।