निशानेबाजी विश्व कप : भारत की रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम ने जीता स्वर्ण

   

नई दिल्ली, 27 मार्च । भारत की युवा जोड़ी विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने शनिवार को यहां निशानेबाजी विश्व कप की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हमवतन गुरप्रीत सिंह और अभिज्ञान अशोक पाटिल को एकतरफा फाइनल में 9-1 से हराया।

यह विश्व कप में भारत का 13वां स्वर्ण पदक है। भारत के खाते में आठ रजत और छह कांस्य पदक भी हैं। उसके खात में कुल 27 पदक है। रविवार को विश्व कप का आखिरी दिन है।

– -आईएएनएस

जेएनएस