न्यूजीलैंड अटैक- विवादित बयान देने वाले सीनेटर पर अंडा फोड़ने वाला लड़का सोशल मीडिया पर बना हीरो

,

   

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में नरसंहार को लेकर विवादित बयान देने वाले ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर के सिर पर एक किशोर ने अंडा फोड़ दिया। मीडिया से बात करते हुए फ्रेजर एनिंग (सीनेटर) ने न्यूजीलैंड हमले के लिए ‘मुस्लिम प्रवासियों’ पर दोष मढ़ा था। तभी एक विलियम कोनोली (किशोर) ने पीछे से आकर उनके सिर पर अंडा फोड़ दिया। जिससे गुस्साए सीनेटर ने उसे तुरंत थप्पड़ जड़ दिया।

हालांकि किशोर जब तक उन पर जवाबी प्रहार करता, तब तक आसपास मौजूद लोग बीच बचाव के लिए आ गए और दोनों को अलग कर दिया। अंडा फोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कोनोली फेसबुक-ट्विटर पर ‘एग ब्वॉय’ के नाम से लोकप्रिय हो गया है और उस पर पैसों की खूब बारिश हो रही है। अब तक किशोर को 31 हजार डॉलर का डोनेशन मिला है। यूजर्स कह रहे हैं कि उसे इन पैसों से और अंडे खरीदने चाहिए। नफरत फैलाने वाले बयान देने वालों पर फेंकना चाहिए।