न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत की ख़बर, कई लोग घायल

,

   

न्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी। मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। इस घटना को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी मोहम्मद इस्लाम ने ट्वीट किया है।

इस्लाम ने लिखा, ‘बांग्लादेश की टीम हेगले पार्क के पास एक मस्जिद से बाहर निकल गई जहां सक्रिय बंदूकधारी मौजूद थे। वह हेगले पार्क से ओवल की तरफ बाहर निकले।’ न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि हमलावर अब भी सक्रिय हैं। इसी बीच क्राइस्टचर्च की दूसरी मस्जिद में भी फायरिंग शुरू हो गई है।