पंरपरा के अनुसार महिला बुर्के में वोट डालती हैं, सवाल उठाना गलत- तबस्सुम हसन

,

   

बुर्के में फर्जी मतदान वाले बयान पर कैराना लोकसभा सीट से गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान पर निशाना साधा है। तबस्सुम हसन ने संजीव बालियान पर हमला बोलते हुए कहा कि बुर्के पर सवाल उठाना गलत है। पंरपरा के अनुसार महिला बुर्के में वोट डालती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैे। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग डालने का आरोप लगाया था। आरोप है कि बुर्के की आड़ में की फर्जी वोटिंग की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बुर्के में आने वाली महिलाओं को चेहरा देखकर मतदान कराया जाए।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही तबस्सुम हसन ने कहा कि संजीव बालियान बुर्के पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। पंरपरा के हिसाब से बुर्के में महिलाएं वोट डालती हैं। दरअसल, कैराना सीट पर सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला है।

पश्चिमी यूपी की 8 में से कैराना ऐसी सीट है, जिस पर मौजूदा सांसद भाजपा का नहीं है। 2014 में इस सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद में 2018 में उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया था, लेकिन आरएलडी की तबस्सुम हसन ने उन्हें हरा दिया था।