पद्मश्री पुरस्कार से कादर खान को किया जायेगा सम्मानित!

,

   

आज पूरे देश में 69वां गणतंत्र दिवस मनाया हा रहा है। इस दिन हमारे संविधान की स्थापना हुई थी। इसी बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के सबसे बड़े सम्मान की घोषणा की है। इसमें दिवंगत एक्टर कादर खान का नाम भी शामिल है।

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, कादर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि कादर खान का निधन 1 जनवरी को हुआ था। उन्हें जीते-जी कभी पद्म पुरस्कार से नहीं नवाजे गए हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्म दी। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और संवाद लिखे।

बता दें कि इस लिस्ट की घोषणा बीती रात यानि शनिवार को हुई थी। इस लिस्ट नें कादर के अलावा मनोज बाजपेयी, डांसर-फिल्ममेकर प्रभुदेवा, गायक शंकर महादेवन, साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल जैसे नाम भी शामिल हैं।

इन सभी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीँ गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया जाएगा।